Chief Minister Ladli Behna Yojana: 16वीं क़िस्त जारी हो गई है, तुरंत चेक करें


CM Ladli Behna Yojana Latest Update:

  • 16वीं क़िस्त में योजना की राशि नहीं बढ़ाई जाएगी।
  • 16वीं क़िस्त में केवल रु. 1250/- ही मिलेंगे।
  • 16वीं क़िस्त के पैसे लाभार्थियों के बैंक खाते में दिनांक 10 सितम्बर 2024 को ट्रान्सफर कर दिए जायेंगे।

अगर आप मध्यप्रदेश की महिला हैं तो आपके लिए एक खुशी की खबर है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए हर महीने वित्तीय सहायता देने की योजना शुरू की गई है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना है जिसे Chief Minister Ladli Behna Yojana के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप निर्धारित पात्रतायें रखती हैं तो आप भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। आइये इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना क्या है- CM Ladli Behna Yojana

  • यह योजना मार्च 2023 में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई थी।
  • इस योजना में राज्य की सभी महिलाओं को, जो इस योजना के लिए पात्रताएं रखती हैं, हर महीने रु. 1250/- की आर्थिक मदद दी जाती है।
  • यह एक महिला सामजिक सुरक्षा पेंशन योजना है जो गरीब परिवारों को लाभ पहुंचा रही है।
  • इस योजना का मुक्ष्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और उनको वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की प्रमुख विशेषताएं

आप जानने को उत्सुक होंगी कि यह किस तरह की योजना है और इसका लाभ मध्यप्रदेश राज्य की महिलाएं किस तरह से उठा सकती हैं? इस योजना में और क्या क्या है जिससे उन्हें वित्तीय मदद मिल सकेगी? इसके लिए आपको इसकी प्रमुख विशेषताओं के बारे में जानना चाहिए जिनका विवरण इस प्रकार है:

  • यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करती है।
  • इस योजना के तहत हर महीने पात्र महिलाओं को रु. 1250/- की वित्तीय सहायता की जाती है।
  • यह राशि डायरेक्ट बैंक अकाउंट में ही आ जाती है।
  • 21 से 60 वर्ष की उम्र की महिलाएं इस योजना की पात्र हैं।
  • इस योजना का लाभ विवाहित, तलाकशुदा, परित्यक्त और कुछ Cases में एकल महिलाएं उठा सकती हैं।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रताएं

अगर आप भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ उठाना चाहती हैं तो आपको इसकी पात्रताओं के बारे में जान लेना चाहिए। प्रमुख पात्रताएं इस प्रकार हैं:

  • केवल मध्यप्रदेश की स्थाई महिलाएं ही इस योजना की पात्र हैं।
  • महिलाओं की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य ऐसा नहीं होना चाहिए तो इनकम टैक्स भरता हो या उसे पेंशन मिलती हो।
  • परिवार की सालाना आय रु. 2.5 लाख़ से कम होनी चाहिए।
  • महिला अथवा उसके परिवार का कोई भी सदस्य, राज्य सरकार, केंद्र सरकार और इनके अधीन उपक्रमों में सविदा कर्मचारी के तौर पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • जो महिला पहले से ही किसी भी सरकारी योजना के अंतर्गत रु. 1250/- या इससे अधिक का लाभ उठा रही है, इस योजना के लिए अपात्र है।
  • महिलाएं अथवा उनके परिवार के किसी भी सदस्य के पास ट्रेक्टर को छोड़कर चौपहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • महिला अथवा उसके परिवार का कोई भी सदस्य पूर्व में सांसद या फिर एम एल ए नहीं होना चाहिए।
  • महिला अथवा उसके परिवार का कोई भी सदस्य Local Bodies में पंच और उप-सरपंच के अलावा, किसी भी जन प्रतिनिधि की पोस्ट पर नहीं होना चाहिए।
  • केवल वे महिलाएं ही इस योजना की पात्र हैं जिनके पास या उनके परिवार के किसी भी सदस्य के पास पांच एकड़ से कम की खेती करने योग्य भूमि है। पांच एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में होने वाले लाभ

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मासिक वित्तीय सहायता दी जाती है। इसका उपयोग करके महिलाएं कई तरह से लाभान्वित हो सकती हैं। इस योजना के कुछ प्रमुख लाभ नीचे दिए गए हैं:

  • रु. 1250/- हर महीने बैंक अकाउंट में आ जाते हैं। इन पैसों की मदद से आवश्यक खर्चों को अच्छे से प्लान किया जा सकता है।
  • चूंकि यह राशि हर महीने मिलती है इसलिए इसका उपयोग करके खुद के और अपने परिवार के स्वास्थ्य सम्बंधित खर्चों को मैनेज किया जा सकता है।
  • महिलाएं इस राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा और खुद की स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए कर सकती हैं।
  • चूंकि इस योजना से प्रतिमाह आर्थिक मदद मिल जाती है इसलिए इससे महिलाओं को अपने खर्चे मैनेज करने में मदद मिलती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • इस अतिरिक्त धनराशि का उपयोग महिलायें बचत के रूप में भी कर सकती हैं जो कि आवश्यकता पड़ने पर एकमुश्त रूप से पहले से ही खाते में उपलब्ध होगा। इससे महिलाओं को छोटे मोटे खर्चों के लिए किसी से भी पैसे मांगने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए अप्लाई कैसे करें- आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए आवदेन करना बेहद ही आसान है। ध्यान रहे, आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है और इसके लिए आपको कहीं भी पैसा नहीं देना है। बस आप नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए इस योजना के लिए अप्लाई कर सकती हैं:

  • सबसे पहले आपको अपनी ग्राम पंचायत, वार्ड ऑफिस या फिर आंगनवाड़ी में जाना होगा और वहां से इसका आवेदन फॉर्म लेना होगा।
  • आवेदन फॉर्म में जो भी जानकारी मांगी गई है उसको भरें।
  • इस जानकारी में आपको समग्र आईडी , नाम, पता, बैंक खाते का विवरण आदि देना होता है।
  • जब आप आवदेन फॉर्म भर दें तब इसे वापस उसी कार्यालय में जमा कर दें जहां से आपने इसे लिया था।
  • कार्यालय में एक नामित कर्मचारी आपके आवेदन फॉर्म की सारी जानकारी कंप्यूटर के माध्यम से आवेदन पोर्टल पर सबमिट कर देगा।
  • हो सकता है कि पहचान के रूप में कार्यालय में आपका एक लाइव फोटो भी लिया जाये। इसलिए अच्छी तरह से तैयार हो कर ही कार्यालय जायें जिससे आपकी फोटो अच्छी आ सके।
  • जैसे ही आपका आवेदन फॉर्म पोर्टल में सबमिट हो जायेगा, कर्मचारी द्ववारा आपको इसकी एक पावती दे दी जायेगी। आप इस पावती को संभाल कर रखें।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए मुख्य डॉक्यूमेंट

  • समग्र पोर्टल द्वारा जारी परिवार अथवा सदस्य आईडी
  • UIDAI द्वारा जारी फोटो आईडी (आधार कार्ड)
  • समग्र पोर्टल में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

आवेदन करने से पहले की तैयारियां

  • आधार समग्र e-KYC: समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का OTP या बायोमेट्रिक के माध्यम से वेरिफिकेशन।
  • व्यक्तिगत बैंक खाता: आवेदन करने वाली महिला का स्वयं का बैंक खाता ज़रूर होना चाहिए जो कि पूरी तरह से एक्टिव हो। ध्यान रहे संयुक्त बैंक खाता मान्य नहीं है।
  • बैंक खाता – आधार लिंक और DBT Activation: महिला के बैंक खाते को आधार से लिंक किया हुआ होना चाहिए। साथ ही इसमें DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर) Active होना चाहिए।

योजना के अचीवमेंट और आंकड़े

अभी तक प्राप्त कुल आवेदन1,31,35,985
लाभान्वित महिलाओं की संख्या1.25 करोड़ (अनुमानित)
महिलाओं को मिलने वाला वर्तमान मासिक लाभ रु. 1250/-
योजना के लिए आवंटित बजट राशिरु. 18,750 करोड़

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को और बेहतर बनाने के लिए भविष्य के प्रस्ताव

आंकड़ों के अनुसार इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश की महिलाओं को अच्छी तरह से मिल रहा है। इस योजना को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए सरकार इस योजना में कुछ अच्छे प्रस्ताव लाने का विचार कर रही है जैसे:

  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की वर्तमान राशि को रु. 1250/- से बढ़ा कर रु. 3000/- कर देना चाहिए।
  • वर्तमान में इस योजना का लाभ उठाने की पात्रताएं बहुत कठिन हैं। इसलिए इन्हें थोडा सरल बनाने पर विचार किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा सके।
  • इस योजना को Skill Development Programs के साथ जोड़ने का भी प्रस्ताव है। इससे महिलाएं अपने अन्दर कि स्किल्स को डेवलप करके अपना खुद का व्यवसाय भी शुरू कर सकती हैं।
  • इस योजना के विस्तार में मध्यप्रदेश सरकार नें लाड़ली बहन आवास योजना भी शुरू की थी। इसे और अच्छा बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसमें महिलाओं को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद की जायेगी।

इस योजना के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लाडली बहना योजना 3.0 कब से शुरू होगी?

इस योजना का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। इसमें सितम्बर 2024 में पैसे आने की संभावना है।

लाडली बहना के पैसे कब आएंगे 2024?

सितम्बर 2024 में इस योजना के तीसरे चरण के पैसे बैंक अकाउंट में आने की संभावना है।

लाडली बहना की किस्त कैसे चेक करें?

क़िस्त चेक करने के लिए इसकी ऑफिसियल वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ ओपन करें। इसके होम पेज पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ का एक आप्शन होगा। इस पर क्लिक करके भुगतान की स्थिति जानी जा सकती है।

चीफ मिनिस्टर लाडली बहना योजना क्या है?

यह मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक सामाजिक योजना है। इसमें सरकार द्वारा वर्तमान में महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने रु. 1250/- ट्रान्सफर किया जाता है।

Leave a comment